Hanuman Chalisa
✕

Delhi Assembly Elections : मतदान आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (00:36 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज होने वाले 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोगों को मताधिकार प्राप्त है और इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस प्रमुख रूप से मैदान में है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक, सभी ईवीएम की जांच की गई है और वे फुलप्रूफ हैं और उनसे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। सुरक्षाकर्मी स्ट्रांग रूम की पहरेदारी कर रहे हैं जहां ईवीएम रखे गए हैं। चुनाव कर्मी सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम और अन्य मतदान सामग्री कड़ी निगरानी में ले गए।

चुनाव में 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 लोगों को मतदान का अधिकार है जिनमें से 2 लाख 32 हजार 815 मतदाता 18 से 19 साल आयु वर्ग के हैं। 70 विधानसभा सीटों के लिए 672 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए 3 सप्ताह से अधिक समय तक चला तूफानी प्रचार गुरुवार को शाम 6 बजे थम गया।

शाहीन बाग में चल रहे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने क्षेत्र के तहत पड़ने वाले सभी पांच मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा है।

बाइक टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली एप्प आधारित कंपनी रेपिडो शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद करने के लिए मुफ्त सफर कराएगी। इस बार चुनाव में मोबाइल ऐप, क्यूआर कोड, सोशल मीडिया इंटरफेस जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए 40 हजार सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19 हजार जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए होमगार्ड के जवान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे।

पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के कारण विशेष अभियान के तहत 99,210 लीटर अवैध शराब, 774.1 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इसके अलावा 504 गैरकानूनी हथियार जब्त किए हैं और 7397 लाइसेंसी हथियार एहतियाती तौर पर जमा करवा लिए हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में पत्नी के साथ की पूजा : विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के पास प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शुक्रवार को पूजा की। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के साथ खड़ग सिंह मार्ग स्थित मंदिर में प्रार्थना की।

दिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता मतदान करने को उत्सुक : बांग्लादेश में जन्मी दिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता कालितारा मंडल 111 साल की उम्र में भी चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दिल्ली के सीआर पार्क में रहने वाली मंडल का जन्म 1908 को अविभाजित भारत में हुआ था। वे 2  विभाजनों की साक्षी हैं और भारत में 2 बार शरणार्थी के रूप में रह चुकी हैं। अंतत: वह दिल्ली में बस गईं।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख