Hanuman Chalisa
✕

केजरीवाल के पास 3.4 करोड़ की संपत्ति, जानिए 5 साल में कितना हुआ इजाफा

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (07:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास 3.4 करोड़ रुपए की संपत्ति है और वर्ष 2015 से इसमें 1.3 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
 
केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन में जो हलफनामा जमा किया उसके मुताबिक 2015 में उनकी कुल संपत्ति 2.1 करोड़ रुपए की थी। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 2015 में नकदी और सावधि जमा (एफडी) 15 लाख रुपए की थी जो 2020 में बढ़कर 57 लाख रुपए हो गया।

ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने 6 घंटे के इंतजार के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ (वीआरएस) के तौर पर सुनीता केजरीवाल को 32 लाख रुपए और एफडी मिले बाकि उनका बचत धन है। मुख्यमंत्री के पास नकदी और एफडी 2015 में 2.26 लाख रुपए की थी जो 2020 में बढ़कर 9.65 लाख हो गई।
 
उनकी पत्नी की अचल संपत्ति के मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि केजरीवाल की अचल संपत्ति 92 लाख रुपये से बढ़कर 177 लाख रुपए हो गई। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि 2015 में केजरीवाल की जितनी अचल संपत्ति थी, उसके भाव में बढोतरी के कारण यह वृद्धि हुई है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख