• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Smriti Irani, Minister, rally, Aap
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 जनवरी 2015 (12:14 IST)

ईरानी की रैली में आप के 150 सदस्य भाजपा में शामिल

स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भागीदारी वाली शकूर बस्ती में एक रैली में आप के 150 से अधिक सदस्य गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। ये लोग आप के स्थानीय उम्मीदवार सत्येंद्र जैन से नाराज थे।

आप के संयुक्त स्थानीय संयोजक भुवन शर्मा ने इस समूह का नेतृत्व किया। बाद में रैली को संबोधित करते हुए ईरानी ने महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, शिक्षा और विकास की बातें कर मध्य वर्ग को रिझाया।

बाद में मॉडल टाउन में एक अन्य रैली में भीड़ नहीं जुटी, क्योंकि आप के स्वयंसेवकों ने उसी स्थान के पास में एक ‘फ्लैश मॉब’ कर रखा था। (भाषा)