• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Kiran Bedi gets emotional in Delhi election
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 4 फ़रवरी 2015 (12:22 IST)

कृष्णानगर में क्यों भावुक हुईं किरण बेदी...

Kiran Bedi
नई दिल्ली। भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी को भले ही मीडिया ने उनकी सख्त छवि के कारण लेडी कॉप और क्रेन बेदी जैसे नाम दिए हो लेकिन बुधवार को दिल्ली के एक चुनाव जनसंपर्क अभियान में वे रो पड़ीं।
 
किरण अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णानगर में रोड-शो कर रही थीं। रोड शो के दौरान सड़कों पर उन्हें देखने, सुनने और उनका समर्थन जताने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। वे लोग किरण बेदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
 
लोगों का यह प्यार और उत्साह देख कर किरण बेदी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गया, जिसे उन्होंने अपने रूमाल से पोछा।
 
उन्होंने खुद के रोने के सवाल पर मीडिया से कहा कि लोगों के समर्थन व प्यार से मेरी आंखों में आंसू आ गये और उनके इस प्यार के लिए धन्यवाद देने को मेरे पास शब्द नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि लोगों ने उन पर बहुत विश्वास किया है और दिल्ली में उनके विश्वास को कायम रखने वाली व प्यार देने वाली सरकार आएगी।