• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Kejriwal attacks Modi
Written By
Last Modified: नई ‍दिल्ली , शनिवार, 31 जनवरी 2015 (18:14 IST)

केजरीवाल का मोदी पर पलटवार...

Arvind Kejriwal
नई ‍दिल्ली। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि जबसे दिल्ली में मोदी की सरकार बनी हैं यहां रेप केस में बढ़ोतरी हुई है।
 
दिल्ली के तुगलकाबाद में केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती है।
 
केजरीवाल ने कहा कि मोदी झूठ बोल रहे हैं। भाजपा गरीबों को झोपड़ी की जगह पक्का मकान नहीं देंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि मोदी ने दिल्ली में अपनी एक चुनावी सभा में आप पर करारे हमले किए थे। मोदी ने इस सभा में कहा था कि आप के नाम सबसे ज्यादा सीटों पर हारने का रिकॉर्ड हैं।