• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Harshvardhan conspiring against Bedi said kejriwal
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (10:41 IST)

बेदी के खिलाफ हर्षवर्धन रच रहे हैं साजिश : केजरीवाल

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने उनसे कहा है कि दिल्ली चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार किरन बेदी ‘बलि का बकरा’ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कभी उनकी सहयोगी रह चुकी किरण के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि ‘‘बेदी बलि का बकरा हैं। विजय गोयल, सतीश  उपाध्याय, हर्षवर्धन उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। गौरतलब है कि बेदी और  केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में अन्ना हजारे की कोर टीम में शामिल थे।  (भाषा)