सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Attack on AAp candidate
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015 (14:33 IST)

आप प्रत्याशी की कार पर हमला

आप प्रत्याशी की कार पर हमला - Attack on AAp candidate
नई दिल्ली। सात फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने बीती रात आम आदमी पार्टी की एक उम्मीदवार की कार पर उस समय कथित हमला कर दिया जब वह अपने घर जा रही थीं।
 
पुलिस के अनुसार आप की रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सरिता सिंह जिस वाहन में जा रही थीं, उस पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में लोगों के एक समूह ने कथित रूप से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उनकी कार पर लोहे की छड़ों एवं लाठियों से वार किया। आप प्रत्याशी सुरक्षित हैं।
 
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज कराई जानी है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)