sawan somwar

दिल्ली में आप की जीत पर पंजाब, चंडीगढ़ में जश्न

Updated: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (17:43 IST)
चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) की शानदार जीत से उत्साहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में लोगों को मिठाइयां बांटी और जश्न में मार्च निकाले।
 
चंडीगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और जश्न में मार्च निकाला जबकि पड़ोसी पंजाब में उन्होंने अलग-अलग जगहों पर पौधे बांटे।
 
‘आप’ की प्रदेश इकाई के नेता अहबाब सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने जरूरतमंदों के बीच भोजन, कपड़े और छात्रों को स्टेशनरी सामग्री बांटी।
 
इस मौके पर उन सभी लोगों को ‘धन्यवाद’ संदेश भी भेजे गए, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी का समर्थन किया था।
 
पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा, ‘हमारे स्वयंसेवकों ने अपना कीमती समय, अपनी ऊर्जा और संसाधन दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिया था।’ पिछले लोकसभा चुनाव में ‘आप’ ने पंजाब में चार सीटें हासिल की थी।
 
इस बीच, अखिल भारतीय सिख छात्र संघ ने ‘आप’ की जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और भाजपा की करारी हार के लिए ‘नैतिक आधार पर’ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इस्तीफा मांगा। (भाषा) 
Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 6 की मौत, बिल्डिंग मालिक पर FIR

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ