Hanuman Chalisa

भारत ने crypto के नियमन पर IMF, FSB से दस्तावेज तैयार करने को कहा

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (19:19 IST)
बेंगलुरु। जी-20 के अध्यक्ष भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) और वित्तीय स्थिरता बोर्ड (FSB) को क्रिप्टो (crypto) परिसंपत्तियों पर तकनीकी दस्तावेज मिलकर तैयार करने को कहा है। इसका इस्तेमाल क्रिप्टो संपत्तियों के नियमन के लिए एक समन्वित और समग्र नीति बनाने में किया जाएगा।
 
वित्त मंत्रालय ने बताया कि जी20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बेंगलुरू में जारी बैठक के दौरान आईएमएफ एवं एफएसबी इस संयुक्त दस्तावेज को पेश कर सकते हैं।
 
वित्त मंत्रालय ने कहा कि नीतिगत ढांचे की आवश्यकता पर चल रही बातचीत को पूरा करने के लिए, भारत की अध्यक्षता में जी-20 ने आईएमएफ और एफएसबी के संयुक्त तकनीकी दस्तावेज का प्रस्ताव दिया है, जो जो क्रिप्टो-परिसंपत्तियों के व्यापक आर्थिक और विनियामक मामलों को देखेगा। इससे क्रिप्टो संपत्तियों को लेकर समन्वित और समग्र नीति बनाने में मदद मिलेगी।
 
भारत का मानना है कि क्रिप्टो मुद्राओं के वर्चुअल परिसंपत्ति होने से इसका समुचित नियमन अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बगैर नहीं किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आईएमएफ और एफएसबी को एक तकनीकी दस्तावेज तैयार करने को कहा गया है। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अगला लेख