dharma sangrah
✕

BHU में गोली लगने से घायल छात्र की मौत, चीफ प्रॉक्टर समेत चार के खिलाफ FIR

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (14:45 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारे जाने से गंभीर रूप से घायल हुए छात्र की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
विश्वविद्यालय में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है और चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि चार अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
 
पुलिस के अनुसार छात्र गौरव सिंह इस विश्वविद्यालय में एमसीए का छात्र था और लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहता था। मंगलवार शाम वह बिड़ला छात्रावास के सामने अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था तभी अज्ञात मोटसाइकिल सवार बदमाश उसे गोली मार कर फरार हो गए।
 
उन्होंने बताया कि गौरव के पेट में गोलियां लगी थीं और उसे बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।
 
गौरव को 2017 में विश्वविद्यालय में कथित तौर पर हिंसा भड़काने के मामले में विश्वविद्यालय से पिछले साल निलंबित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की घटना के बाद विश्वविद्यालय बंद है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख