dharma sangrah

खौफनाक, सीनियर छात्रों ने ली लड़के की जान, स्कूल प्रबंधन ने कैंपस में दफना दिया

Updated: गुरुवार, 28 मार्च 2019 (15:48 IST)
देहरादून। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में ऋषिकेश के पास एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के एक छात्र की उसके सीनियर छात्रों ने पीट—पीट कर जान ले ली और मामले को छिपाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने उसके शव को कैंपस में ही दफना दिया।
 
देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि यह जघन्य घटना गत 10 मार्च को हुई थी लेकिन उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दखल के बाद इसके बारे में पता चला।
 
निवेदिता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले 12 वर्षीय छात्र वासु यादव की उसके सीनियर छात्रों ने क्रिकेट के बल्ले और विकेटों से जमकर पिटाई की। उनका मानना था कि वासु की वजह से स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी।
 
उन्होंने बताया कि मृत छात्र ने एक आउटिंग के दौरान रास्ते में पड़ने वाली एक दुकान से बिस्किट चुरा लिया था, जिसकी शिकायत दुकानदार ने स्कूल स्टॉफ से की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दंडस्वरूप छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी।
 
दस मार्च को दोपहर में छात्र को उसके सीनियर छात्रों ने पकड लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना का पता देर शाम को लगा जिसके बाद उसके अस्पताल ले जाया गया जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के बारे में पुलिस को सूचित करने की बजाय स्कूल के अधिकारियों ने लड़के के शव को कैंपस में ही दफना दिया और मामला रफा—दफा करने की कोशिश की। स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में हापुड में रहने वाले छात्र के माता—पिता को भी सूचित नहीं किया।
 
उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधक, वार्डन, शारीरिक व्यायाम शिक्षक और स्कूल के दो छात्रों को इस घटना के संबंध में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने 26 मार्च को बच्चे का शव खोदकर बाहर निकाला और उसकी मौत का सही कारण जानने के उद्देश्य से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख