here

Hanuman Chalisa

अमेरिका में आदमी ने कुत्ते को काटा, चाकू भी मारा

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (10:30 IST)
फेयरफील्ड। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस के एक कुत्ते को काटने और उसे चाकू मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसके बाद आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
 
फेयरफील्ड शहर की पुलिस के अनुसार आरोपी व्यक्ति संभवत: नशे की हालत में था और उसने मादक पदार्थ का सेवन किया हुआ था। कॉर्ट नाम के कुत्ते को इलाज के लिए एक पशु चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे उसके स्वामी के घर भेज दिया गया।
 
पुलिस विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अधिकारियों को शुरू में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर पर चोरी होने की घटना के सिलसिले में बुलाया गया था।
 
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग ने कहा कि चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुसे उस व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने और उनके ट्रक को चोरी करने की धमकी दी थी।
 
पुलिस ने आरोपी (44) को घर से बाहर आने के लिए कहा लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके बाद पुलिस के9 नामक खोजी कुत्ते के साथ घर में दाखिल हुई। इसी दौरान आरोपी ने कुत्ते के चेहरे पर काट लिया और उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। इस घटना में आरोपी व्यक्ति भी घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

LIVE: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, गोविंद देव गिरी ने रखा एजेंडा

मिस्र के रेगिस्तान में मिला सैंकड़ों साल पुराना शहर

किश्तवाड़ में बारिश बनी आफत: क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबी कई गाड़ियां

अगला लेख