Hanuman Chalisa
✕

ब्‍लैकमेल कर जबरन वसूली रैकेट चलाने वाला प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (11:06 IST)
नई दिल्ली। पुलिस ने अपने मसाज ग्राहकों की कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने और ब्लैकमेल कर उनसे जबरन वसूली करने के मामले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक पीड़ित ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि आरोपी शादाब गौहर और उसके साथियों ने उसे ब्लैकमेल कर उससे तीन लाख रुपए की जबरन वसूली की।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित इंटरनेट पर मसाज सेवा प्रदाताओं की खोज के दौरान इस महीने की शुरुआत में गौहर के संपर्क में आया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुद को अरमान शर्मा बताया और पीड़ित को आठ सितंबर को वैशाली में एक होटल के कमरे में आने को कहा। उसने मसाज के लिए 12000 रुपए की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद पीड़ित को दोबारा उसी होटल के कमरे में बुलाया गया जहां गौहर की दो महिला साथियों ने उसका सामान छीन लिया और अपने कपड़े फाड़कर उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। तीनों ने उससे 10 लाख रुपए मांगे, जिसमें से उसने तीन लाख रुपए दे भी दिए और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (भाषा)

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख