sawan somwar

बिहार के साइबर ठगों ने 250 अमेरिकियों को बनाया निशाना, इन एप्स का करते थे इस्तेमाल

Updated: मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (10:15 IST)
पटना। बिहार के साइबर ठगों ने 250 अमेरिकियों को निशाना बनाया। ठगों ने लोगों को फांसने के लिए रिंट सेंटर, स्काइप, टेक्स्ट नाउ जैसे एप का इस्तेमाल किया जाता था। अब बिहार पुलिस अमेरिकी नागरिकों से साइबर ठगी करनेवाले गिरोह की जांच में इंटपोल की मदद लेगी। 
 
पटना में कुछ बदमाश कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकी नागिरकों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दानिश अर्शद, सब्बीर अहमद और आमिर सिद्दकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना की पहचान कर ली है। पुलिस ने दावा किया कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि दीघा थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े मामले में तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के रहनेवाले इन ठगों द्वारा लोगों को फांसने के लिए रिंट सेंटर, स्काइप, टेक्स्ट नाउ जैसे एप का इस्तेमाल किया जाता था।
 
ये तीनों ठग बड़े ही शातिराना अंदाज में अमेरिकी लोगों को अपनी जाल में फांसते थे। अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ की वजह से अमेरिकियों को वे आसानी से अपना शिकार बना लेते थे। ये लोगों को पॉपअप लिंक भेजते थे। अगर गलती से लिंक को टच कर देता तो उसके कम्प्यूटर में मालवेयर डाउनलोड हो जाता। इससे कम्प्यूटर की गति धीमी हो जाती था।

इसके बाद साइबर अपराधी एक और लिंक भेजकर अपना मोबाइल नंबर भी देते थे। इस नंबर पर कोई कॉल करता तो उन्होंने अमेरिकी नागरिक से एनी डेस्क डाउनलोड करवा लिया जाता था। इसके बाद आसानी से लोगों को ठग लिया जाता था।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

वाह रे सिस्टम, सब्जी में नमक की जगह डाला कपड़े धोने का सर्फ, स्कूल में मिड डे मील खाकर 18 बच्चे बीमार

Gen-Alpha के आंदोलन का असर, लखनऊ में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश, खाने की क्वालिटी भी सुधारेंगे

हार्वर्ड में मेडिकल पढ़ाई के लिए आईं बॉडी, सिर-दिमाग की चोरी, ब्लैक मार्केट में बेचा

कोलकाता के होटल में लगी भयानक आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अगला लेख