dharma sangrah
✕

राष्‍ट्रपति बाइडेन ने किया ऐलान, अमेरिका में खत्म हुई कोरोना महामारी

Updated: मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (09:48 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी अब खत्म हो गई है। अब कोई मास्क नहीं पहन रहा है। हालात काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं।
 
बाइडन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, अगर आप नोटिस करें तो कोई मास्क नहीं पहन रहा है। सभी की हालत काफी अच्छी नजर आ रही है, इसलिए मुझे लगता है कि यह बदल रहा है, कोरोना अब देश से खत्म हो चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में फिलहाल कोरोना के 57000 नए मामले सामने आ रहे हैं। यह अप्रैल के अंत के बाद से सबसे कम है। यहां महामारी की वजह से रोज 400 लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में बाइडन की घोषणा पर सवाल हो रहा है।
 
मंकीपॉक्स के 24 हजार मामले : यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में लगभग 24,000 मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हुई है। अमेरिकी राज्यों में अब तक सबसे अधिक 4,656 मामले कैलिफोर्निया में पुष्टि हुई है, इसके बाद न्यूयॉर्क में 3,755 और फ्लोरिडा में 2,398 मामले दर्ज किए गए हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख