Daily Horoscope
✕

पुणे में बैंक में लूट के दौरान प्रबंधक की गोली लगने से मौत

Updated: बुधवार, 24 नवंबर 2021 (23:37 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले की जुन्नार तहसील में बुधवार को एक सहकारी बैंक में लूट के दौरान हुई गोलीबारी में प्रबंधक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राजेंद्र भोर (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है।
 
नारायणगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में करीब 1 बजकर 50 मिनट पर तंडाली गांव में अनंत बिगर शेती सहकारी पतसंस्था में हुई।
 
उन्होंने कहा कि 'हेल्मेट पहने दो व्यक्ति बैंक में घुसे और गोलीबारी करने के बाद कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान भोर को गोलियां लग गईं और उन्हें एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।'
 
जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने कहा कि अनुमान है कि लुटेरों ने बैंक से दो लाख रुपये लूट लिये। मामले की जांच जारी है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख