suvichar

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

Updated: शनिवार, 26 जुलाई 2025 (17:18 IST)
बिहार के गयाजी जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बीते गुरुवार को होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में एम्बुलेंस चालक और टेक्निशियन ने मिलकर महिला से गैंगरेप किया। जब यह मामला सामने आया तो हंगामा मच गया। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के गयाजी जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि सरकारी भर्ती परीक्षा के दौरान बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि होमगार्ड भर्ती अभियान में शामिल पीड़िता द्वारा पहचाने गए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्‍या है पूरा कांड : पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि 24 जुलाई को जब महिला बेहोश हो गई, तो उसे एंबुलेंस से गयाजी स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। होश में आने पर महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ एंबुलेंस के अंदर बलात्कार किया गया। इसके बाद हमने एंबुलेंस में मौजूद चालक और एक तकनीशियन को हिरासत में लिया। महिला ने भी उनकी पहचान कर ली। आरोपियों का जवाब संतोषजनक नहीं था, इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया। कौशल ने कहा कि शिकायतकर्ता की मेडिकल जांच पूरी हो गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सियासत भी हुई तेज : इस बीच, राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का समर्थन करने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और विपक्ष ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। गयाजी में एक रैली को संबोधित करने के लिए रवाना होने से पहले, पासवान ने पटना में पत्रकारों से कहा कि यह घटना निंदनीय है। दोषियों को भले ही पकड़ लिया गया हो, लेकिन प्रशासन ऐसे अपराधों को रोकने में असमर्थ है। स्थिति भयावह है और मुझे खेद है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जो कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में असमर्थ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने दावा किया कि गयाजी की घटना कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति को दर्शाती है। हमारी पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लड़की को न्याय मिले।
Edited By: Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख