biodatamaker

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास 2 आदिवासियों की पीट पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (09:33 IST)
केवड़िया (गुजरात)। गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास निर्माणाधीन 'आदिवासी संग्रहालय' स्थल पर चोरी के संदेह में 6 श्रमिकों के एक समूह ने 2 आदिवासियों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
नर्मदा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुम्बे ने बताया कि यह वारदात 6 अगस्त की रात को हुई और मृतकों की पहचान जयेश तड़वी और संजय तड़वी के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि 6 निर्माण मजदूरों के एक समूह ने केवड़िया निवासी जयेश और पास के गभान गांव के संजय को बांध दिया और फिर उनकी पिटाई की। जयेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय ने आज सुबह राजपीपला के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

ALSO READ: UP : बरेली में साइको किलर का खौफ, अब तक 9 महिलाओं की हत्या, कत्ल का एक ही तरीका, पुलिस ने जारी किए स्कैच
 
उन्होंने कहा कि संजय तड़वी के मृत्यु पूर्व दिए गए बयान के अनुसार वह और जयेश खेत मजदूर थे और रात के समय निर्माण स्थल पर घुसे थे ताकि कुछ धातु का टुकड़ा चुराकर बेच सकें। उन्हें पकड़ लिया गया और फिर उनकी पिटाई की गई। हमने इस मामले में कथित रूप से शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है। भरूच सीट से भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने कहा कि कंपनी पहले ही मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का भुगतान कर चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख