ramcharitmanas

दिल्ली में 14 वर्षीय छात्र की स्कूल के बाहर चाकू घोंपकर हत्या

Updated: शनिवार, 4 जनवरी 2025 (11:47 IST)
Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक स्कूल के बाहर 14 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना किशोर और कुछ अन्य छात्रों के बीच शुक्रवार को झगड़ा होने के बाद हुई।ALSO READ: UP : कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 28 दोषियों को NIA कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
 
3-4 साथियों के साथ मिलकर किशोर पर हमला किया : पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह झगड़ा तब हिंसा में बदल गया, जब एक छात्र ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार के बाहर किशोर पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने किशोर की दाहिनी जांघ पर चाकू से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।ALSO READ: Baliya: बीयर की दुकान पर विवाद के बाद 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या
 
अपराधियों को पकड़ने के लिए शकरपुर पुलिस थाने की टीम के साथ-साथ मादक पदार्थ निरोधक दस्ते और 'स्पेशल स्टाफ' की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अब तक 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनकी भूमिका एवं हत्या करने के उद्देश्यों की जांच की जा रही है। मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शकरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख