11 छक्के, वनडे विश्वकप में सबसे तेज पाकिस्तानी शतक जड़ा फखर जमान ने
Fastest Century by a Pakistan Batsman : पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) ने शनिवार को बेंगलुरु में खेले जा रहे न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ ODI World Cup के इतिहास में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक लगाया। न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 402 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फखर जमान ने 20वें ओवर में 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
बाएं हाथ के बल्लेबाज जमान ने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ जो शतक पूरा किया उसमे नौ छक्के और छह चौके शामिल हैं।जब मैच का अंत हुआ तो वह 86 गेंदो में 121 रन बना चुके थे और कुल 8 चौके और 11 छक्के लगा चुके थे। यह इस टूर्नामेंट की किसी पारी में लगाए गए किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले भी फकर ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे।
What an innings by Fakhar Zaman, by far Pakistans best batter. Which brains kept him on the bench for the best part of the tournament, God knows.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 4, 2023
Protein ki bhi kami nahin, jajbe ki bhi . #NZvsPak pic.twitter.com/t6GdvKRjJ5
इस शतक के साथ फखर ने इमरान नजीर (Imran Nazir) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनकी 2007 में किंग्स्टन में जिम्बाब्वे के खिलाफ 95 गेंदों में खेली गई शतकीय पारी विश्व कप में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था।
फखर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के नजीर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। नजीर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 121 गेंदों में 160 रन की पारी के दौरान आठ छक्के लगाए थे। (Imran Nazir against Zimbabwe.)
Fakhar Zaman registered the fastest century as a Pakistani in World Cup history. pic.twitter.com/fAWiL26SJd
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 4, 2023
टूर्नामेंट की शुरुआत में दिल्ली में नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल का 40 गेंदों में शतक विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज है (Fastest Century by Glenn Maxwell)। फखर का 63 गेंदों में शतक उस सूची में संयुक्त नौवें स्थान पर है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी विश्व कप के इस संस्करण में दिल्ली में Afghanistan के खिलाफ 63 गेंदों में शतक बनाया था।

