सम्बंधित जानकारी
- ऑस्ट्रेलिया ने 33 रनों से इंग्लैंड को हराकर किया वनडे विश्वकप से बाहर
- 400 रन बनाकर भी मैच हारने वाली वनडे विश्वकप की पहली टीम बनी न्यूजीलैंड
- बारिश लाई कुदरत का निजाम, 21 रनों से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया
- 286 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के वोक्स ने लिए 4 विकेट
- न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड 401 रनों का वनडे विश्वकप स्कोर
3 चौके और विकेट, फिर लिया हैरतअंगेज कैच, जैम्पा ने बना दिया मैच
बेहतरीन गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उपयोगी योगदान देने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मैच को अपने लिए अभी तक का सबसे संतोषजनक वनडे करार दिया।
जंपा ने 19 गेंद पर 29 रन बनाने के बाद 10 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट भी लिए। इसके अलावा उन्होंने डेविड विली का दौड़ लगाकर शानदार कैच भी लिया।
इस लेग स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर 33 रन की जीत के बाद कहा,ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक जितने भी वनडे मैच खेले हैं उनमें इस मैच का प्रदर्शन सबसे अधिक संतोषजनक रहा।उन्होंने कहा,बल्लेबाजी में योगदान देकर वास्तव में मुझे अच्छा लगा। मैं और मिशेल स्टार्क पारी को लंबा खींचने पर बात कर रहे थे और हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक था।
जंपा ने कहा,बल्लेबाजी में योगदान और उसके बाद एक बहुत अच्छा कैच लपकना शानदार रहा। मेरे कहने का मतलब है कि मुझे विश्व में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक नहीं माना जाता है लेकिन इस पर काम करना संतोषजनक रहा जिसके कारण मुझे इस तरह के परिणाम मिले। इसलिए मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।गेंदबाजी करते हुए उन्होंने खतरनाक दिख रहे बेन स्टोक्स और मोईन अली के अलावा कप्तान जोस बटलर का विकेट लिया।(भाषा)