शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Pakistan-Sri Lanka World Cup Cricket Match
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 जून 2019 (13:07 IST)

World Cup : श्रीलंका के खिलाफ भी लय बरकरार रखने उतरेगा पाकिस्तान

World Cup : श्रीलंका के खिलाफ भी लय बरकरार रखने उतरेगा पाकिस्तान - Pakistan-Sri Lanka World Cup Cricket Match
ब्रिस्टल। इंग्लैंड को हराकर फॉर्म में लौटने वाले पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने टीम से विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ भी इस लय को बरकरार रखने का आग्रह किया है।
 
उलटफेर करने में माहिर पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड को 14 रनों से हराया है। पहले मैच में उसे विंडीज ने 7 विकेट से मात दी थी। आर्थर ने कहा कि टीम को इस तरह खेलते देखना अच्छा लगा। हमने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया और इस तरह से खेलते रहने पर हम किसी को भी हरा सकते हैं। हमें लगातार अच्छा खेलना होगा।
 
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट पर 348 रन बनाए जिसमें मोहम्मद हफीज, बाबर आजम और सरफराज अहमद ने अर्द्धशतक जमाए। बाद में वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और शादाब खान ने इंग्लैंड को 9  विकेट पर 334 रनों पर रोक दिया। आर्थर ने कहा कि पाकिस्तानी टीम में जीत की भूख दिखी। यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहना चाहिए।
 
पाकिस्तान ने 1975 से श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में सातों मैच जीते हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पहले मैच में 10 विकेट से हराया लेकिन श्रीलंका ने वर्षाबाधित मैच में अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करके वापसी की।
 
श्रीलंका को एक बार फिर मध्यक्रम की विफलता से बचना होगा। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट 14 रनों के भीतर और अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट 36 रनों के अंदर गंवा दिए थे। श्रीलंका के कोच चंदिका हथुरूसिंघा ने कहा कि मैं बल्लेबाजों से प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कहूंगा। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।
ये भी पढ़ें
हार की हैट्रिक देख एबी ने बोर्ड से मांगी विश्वकप 2019 में जगह, पेशकश हुई नामंजूर