biodatamaker
✕

योगी का फरमान, Lockdown-3 में रेड जोन में किसी प्रकार की छूट नहीं

Updated: रविवार, 3 मई 2020 (14:41 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लॉकडाउन-3 को लेकर टीम 11 के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन-3 में किसी भी प्रकार की हिला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और रेड जोन में आने वाले जिलों में किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाए।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के लॉकडाउन-3 को मजबूती से सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ बैठक की।केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण को लेकर जो गाइडलाइन दी हैं,उसके आधार पर रविवार को प्रदेश सरकार ने जिलों को अपना दिशा-निर्देश जारी किया है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने कहा कि रेड जोन में आने वाले जिलों में किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि रेड जोन में लॉकडाउन-3 का पालन कड़ाई से कराया जाए।वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्य जोन के लिए भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप सभी गतिविधियां संचालित की जाएं।

उत्तर प्रदेश में 19 जिले रेड जोन में हैं, जबकि 36 जिले ऑरेंज जोन में रखे गए हैं। वहीं 20 ऐसे भी जिले हैं, जिन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है। यह निर्देश लॉकडाउन के तीसरे चरण के पालन के संबंध में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख