dharma sangrah

बड़ी खबर, दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में गिरावट, 40 फीसदी बढ़े मौत के आंकड़े

Updated: बुधवार, 30 मार्च 2022 (20:39 IST)
जिनेवा। वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी गई, जबकि संक्रमण से मौत के मामलों में 40 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की बुधवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

महामारी को लेकर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र, जहां दिसंबर अंत से मामलों में वृद्धि देखी जा रही थी, समेत हर जगह पर संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह दुनियाभर में कोविड-19 के करीब एक करोड़ नए मामले सामने आए और 45 हजार मरीजों ने दम तोड़ दिया। हालांकि इससे पिछले सप्ताह मौत के मामलों में 23 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पिछले सप्ताह कोविड-19 मरीजों की मौत के मामलों में वृद्धि का कारण चिली और अमेरिका में इस तरह के मामलों को दर्ज करने की प्रक्रिया में बदलाव होना रहा।

इसके अलावा, भारत के महाराष्ट्र में 4 हजार से अधिक मौत के मामलों को जोड़े जाने से भी मृतक संख्या में वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि पहले इस संख्या को कोविड-19 मौत की श्रेणी में नहीं रखा गया था।(भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

अगला लेख