dharma sangrah
✕

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पर संकट के बादल,जांच पूरी होनी तक रूक सकती है भर्ती प्रक्रिया

Updated: बुधवार, 30 मार्च 2022 (20:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विवादों से घिरी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पर भी संकट के बादल मंडराने लगे है। लिखित परीक्षा के रिजल्ट पर उठे विवाद के बाद अब पूरी भर्ती प्रक्रिया को बीच में ही रोका जा सकता है। आरक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर उठे विवाद के बाद आज PEB (व्यापमं) मुख्यालय से लेकर मंत्रालय तक हाईलेवल बैठकों का दौर चलता रहा। जिसके बाद अब पूरी भर्ती प्रक्रिया के जारी रहने पर संशय मंडरा गया है।
 
क्यों विवादों में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा?-मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद 6 हजार पदों के लिए शुरु हुई पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 6 हजार पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ज्यादा नंबर लाने के बाद उनको नॉट क्वालीफाइड बता दिया गया जबकि उसकी कैटेगरी में कम नंबर वालों को क्वालीफाइड बता दिया गया है। कुछ अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें पहले क्वालीफाइट और बाद में नॉट क्वालीफाइड बता दिया गया।  

गृहमंत्री ने क्या कहा था?- वहीं पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला सरकार तक भी पहुंचा और गृहमंत्री ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सिर्फ एक बार ही आया है। जो रिजल्ट आया है वह बहुत स्पष्ट है पहले और बाद की बात न करें। अगर किसी ने इस तरह का कूट रचित किया है। यह कूट रचित ही होगा क्योंकि रिजल्ट एक बार जारी हुआ है। इस विषय में बच्चे मुझसे भी बच्चे मिले थे। मैंने उसी समय कर्मचारी चयन बोर्ड के सबसे बड़े अधिकारी से बात की थी और मैप आईटी के सहयोग से जांच के आदेश दे दिए गए है।
 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

अगला लेख