बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heat outbreak increased in March, 3 states in the grip of heat wave
Written By
Last Updated : मंगलवार, 29 मार्च 2022 (12:35 IST)

मार्च में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, लू की चपेट में 3 राज्य, जानिए भारत के सबसे गर्म स्थानों का हाल...

गर्मी का प्रकोप
नई दिल्ली। देश के कई राज्य अब भीषण गर्मी की चपेट में दिखाई दे रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू समेत देश के कई हिस्से लू चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3-4 दिनों ने देश के कई हिस्सों में हीट वेव (लू) की आशंका है।
28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और गुजरात के कुछ इलाकों में लू का कहर दिखाई दे रहा है। दिल्ली में 39.1 डिग्री तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में और  बढ़ोतरी होने का अनुमान है। बुधवार से अगले 3 दिनों तक झारखंड के 10 शहरों में हिटवेव चलने की आशंका है। इस दौरान यहां तापमान  43 डिग्री तक पहुंच सकता है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, सोमवार को राजस्थान के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। बाड़मेर में 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो जैसलमेर में तापमान 41.6 डिग्री रहा। फलौदी में 41.6, बीकानेर में 41.1, श्रीगंगानगर में 41.7 डिग्री तापमान  दर्ज किया गया। जोधपुर भी 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ काफी गर्म रहा।
 
गुजरात के कई शहरों में भी तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा दिखाई दे रहा है। कांडला में 42.6 डिग्री, राजकोट में 42.3 डिग्री, अमरेली में 42.2, भुज में 41.6, अहमदाबाद में 41.3 और केशोड में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
 
सोमवार को प्रदेश के दमोह, रतलाम, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम और खरगोन में लू चली। प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान खरगोन में, 42 डिग्री तापमान खंडवा और नर्मदापुरम में रिकॉर्ड किया गया। रतलाम, राजगढ़, नौगांव, दमोह, खजुराहो और ग्वालियर में 41 डिग्री  सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड किया गया है। 
 
ये भी पढ़ें
आईएएस अफसर टीना डाबी अब करेंगी दूसरी शादी, लव मैरिज के बाद हुआ था पहले पति से तलाक, जानिए कौन हैं उनका दूसरा हमसफर