Hanuman Chalisa

दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेला' स्थगित, पिछले साल हुआ था ऑनलाइन

Updated: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (22:56 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के चलते डीडीएमए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर प्रगति मैदान में 8 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला (एनडीडब्ल्यूबीएफ) के 30वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने एक बयान में यह जानकारी दी।

आयोजकों ने कहा कि एनडीडब्ल्यूबीएफ के लिए नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मेले का आयोजन ऑनलाइन हुआ था। एनडीडब्ल्यूबीएफ का पहली बार 1972 में आयोजन हुआ था और इस वर्ष एक फोटो प्रदर्शनी के साथ आयोजन की स्वर्ण जयंती मनाने की योजना थी।

बयान में कहा गया, डीडीएमए के नए दिशा-निर्देशों और विभिन्न हितधारकों द्वारा किए गए अनुरोधों के मद्देनजर एनडीडब्ल्यूबीएफ-2022 को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने मंगलवार को शहर में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। कर्फ्यू शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे के बीच लागू रहेगा।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) और ब्लूम्सबरी जैसे प्रमुख प्रकाशन गृह ने वर्तमान परिदृश्य में पुस्तक मेले को स्थगित करने के आयोजकों के निर्णय का स्वागत किया है। दोनों प्रकाशकों ने पुस्तक मेले में भागीदारी नहीं करने की पहले ही घोषणा कर दी थी।

वहीं गरुड़ प्रकाशन के निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अंकुर पाठक ने कहा, पुस्तक मेले का स्थगित होना हमारे लिए थोड़ा निराशाजनक है क्योंकि एक साल से अधिक के अंतराल के बाद चीजें बेहतर होती दिख रही थीं। इस तरह के प्रत्यक्ष कार्यक्रम हमें हमेशा उत्साहित करते हैं और हमने इस मेले के दौरान अपने लेखकों के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए थे।

हालांकि हमारे पाठकों और मेले के आयोजन में लगे सभी लोगों का स्वास्थ्य अधिक महत्वपूर्ण है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि जब चीजें सामान्य होंगी तो हम बड़े पैमाने पर वापसी करेंगे।(भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

अगला लेख