suvichar

भोपाल में Corona पीड़ित महिला के साथ अस्पताल में दुष्कर्म

Updated: गुरुवार, 13 मई 2021 (18:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगभग सवा माह पहले कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की शिकार एक महिला के साथ अस्पताल में दुष्कर्म की घटना के खुलासे के बाद अब सरकार भी सक्रिय नजर आ रही है। वहीं भोपाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को छिपाने या दबाने का कोई प्रयास नहीं किया।

घटना के संबंध में आई जानकारी के अनुसार, यहां भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) के कोविड वार्ड में अप्रैल माह में एक महिला को कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसके साथ पांच और छह अप्रैल की दरम्‍यानी रात्रि में एक कर्मचारी संतोष ने दुष्कर्म किया।

अगले दिन महिला की हालत और बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां उसी दिन उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी ने घटना के बाद अस्पताल की एक कोरोना संक्रमित कर्मचारी युवती के साथ भी छेड़छाड़ की। युवती ने साहस दिखाते हुए अपने परिचितों को सूचना दी और इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के संबंध में भोपाल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) की ओर से आज ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि छह अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला के साथ दुष्कर्म की जानकारी अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से पुलिस को मिली।

पुलिस ने तत्काल उसी दिन अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसी दिन जेल भेज दिया। वह अब भी जेल में ही है। भोपाल पुलिस परिजनों के संपर्क में है और विवेचना पूर्ण कर न्याय के लिए प्रकरण न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ट्वीट में कहा गया है कि पुलिस ने बगैर समय गंवाए अविलंब विधिपूर्वक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल पुलिस द्वारा मामले को छिपाने या दबाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के बयान भी आने लगे हैं।

इसके चलते सरकार भी सक्रिय हुई है और उसने भोपाल पुलिस से संपूर्ण जानकारी तलब की है। भोपाल गैसकांड के प्रभावितों के इलाज के लिए अमेरिका के सहयोग से बीएमएचआरसी बनाया गया है। इस अस्पताल में इन दिनों कोविड मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है।(वार्ता) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख