biodatamaker
✕

बड़ी खबर, Corona को हराकर महिला ने किया रक्तदान, कहा- मेरे खून में हो सकता है महामारी का जवाब

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (19:25 IST)
न्यूयार्क। अमेरिका में कोरोना वायरस से ठीक हो चुकी एक महिला टिफिनी पिनकेनी उस मंजर को याद करके अब भी सहम जाती है जब इस महामारी ने उसकी रातों की नींद उड़ा दी थी। न्यूयार्क शहर की इस महिला ने कोरोना से जंग जीतकर अब गंभीर रूप से बीमार अन्य मरीजों के इलाज के लिए अपना रक्त दान करने का फैसला लिया है।
 
न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल के अध्यक्ष डा.डेविड रीच ने कहा कि यह एक अभियान का जबरदस्त आह्वान है। उन्होंने कहा कि पिनकेनी भी उस दौड़ में शामिल हुई जो रक्त देना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि लोग इस बीमारी के सामने खुद को बहुत असहाय महसूस कर रहे हैं। यही वह समय है जब लोग अपने साथी मनुष्यों की मदद कर सकते हैं।
 
इस महामारी से सहमी जनता अपने परिवारों के साथ अपने बीमार प्रियजनों की ओर से सोशल मीडिया पर मदद का आग्रह कर रही है और इस बीमार से स्वस्थ हुए लोग पूछ रहे हैं कि वे किस तरह से उनकी मदद कर सकते हैं।
 
मिशिगन स्टेट विश्वविद्यालय के अनुसार, 1,000 से अधिक लोगों ने अकेले राष्ट्रीय कोविड-19 ‘कंवलसेंट प्लाज्मा प्रोजेक्ट’ के लिए हस्ताक्षर किए। कई अस्पतालों ने प्लाज्मा दान और अनुसंधान के लिए समूह का गठन किया।
 
पिनकेनी मार्च के पहले सप्ताह में बीमार हुई थी। सबसे पहले उन्हें बुखार आया और फिर ठंड लगने लगी। वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी। और गहरा सांस लेने पर सीने में दर्द हो रहा था। दो बच्चों की अकेली मां पिनकेनी अपने नौ और 16 साल के बेटों के बारे में चिंतित है।
39 वर्षीय पिनकेनी का माउंट सिनाई में इलाज हुआ था और जब अस्पताल ने उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया और उनसे पूछा कि क्या वह रक्त दान पर विचार करेगी तो उन्होंने ऐसा करने से संकोच नहीं किया।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख