dharma sangrah
✕

महंगी पड़ी लापरवाही, पुडुचेरी के सरकारी अस्पताल में 54 कर्मचारी निलंबित

Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (13:50 IST)
पुडुचेरी। कोरोना से जंग में लापरवही बरतने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुडुचेरी जिला प्रशासन ने एक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कर्मचारियों को 2 अप्रैल को ड्यूटी से नदारद रहने के आरोप में निलंबित कर दिया। इस अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया था।

जिला कलेक्टर टी अरूण ने गुरुवार को एक आदेश में कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन ने कर्मचारियों के ड्यूटी से नदारद रहने के सबंध में एक रिपोर्ट सौंपी थी। ये सभी संविदा पर भर्ती किए गए कर्मचारी हैं।

आदेश में कहा गया है कि दो अप्रैल को कर्मचारियों के नदारद रहने की वजह से अस्पताल में आपात सेवा प्रभावित हुई जो कि कोविड-19 संस्थान है और इससे अस्पताल के अन्य अधिकारियों का कामकाम भी प्रभावित हुआ।

आदेश में कर्मचारियों के इस रवैया को महामारी से निपटने में लापरवाही बताया गया है। हाल ही में इन कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख