dharma sangrah
✕

Covid 19 का टीका लगाने के बाद कुछ लोगों में क्यों दिखते हैं दुष्प्रभाव?

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (17:08 IST)
वॉशिंगटन। कोई भी टीका लगवाने के बाद शरीर में उसके अस्थायी दुष्प्रभाव नजर आते हैं, जैसे सिरदर्द, थकान और बुखार। ये सभी लक्षण इस बात का संकेत हैं कि आपका प्रतिरक्षा तंत्र और अधिक सक्रिय हो रहा है। यह किसी भी टीके के प्रति सामान्य प्रतिक्रिया है और ये दुष्प्रभाव भी आम हैं।

ALSO READ: Vaccine के डबल डोज के बाद भी संक्रमित कर देता है Corona का डेल्टा वेरियेंट, लेकिन...
 
कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने के बाद थकान का अनुभव करने वाले अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के टीका प्रमुख, डॉ. पीटर मार्क्स ने कहा कि इन टीकों को लेने के अगले दिन मैं कोई भी ऐसी शारीरिक गतिविधि नहीं कर सकता था जिसमें बहुत जोर लगाना पड़ता हो।
 
ऐसा क्यों होता है? इसे समझने के लिए हमें अपने प्रतिरक्षा तंत्र (Immune system) को समझना होगा। प्रतिरक्षा तंत्र के 2 मुख्य भाग होते हैं जिनमें से पहला किसी भी बाहरी कण का पता चलने के फौरन बाद हरकत में आ जाता है। सफेद रक्त कोशिकाएं (डब्ल्यूबीसी) उस जगह पर जमा होने लगती हैं, जहां बाहरी कण का पता चला है जिससे सूजन होती है, जो ठंड लगने, दर्द होने, थकान और अन्य दुष्प्रभावों का कारण बनता है।

ALSO READ: Covid-19 Vaccines Mixing: वैक्सीन मिक्स करने से एंटीबॉडी पर कैसा पड़ता है असर
 
आपके प्रतिरक्षा तंत्र की यह त्वरित प्रतिक्रिया उम्र के साथ घटती जाती है। यही कारण है कि युवा लोगों में बुजुर्गों की तुलना में दुष्प्रभाव अधिक देखने को मिलते हैं। इसके अलावा कुछ टीके दूसरों की तुलना में ज्यादा प्रतिक्रिया उत्पन्न करते हैं। इसका अभिप्राय है कि हर किसी में अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। अगर आपको टीके की कोई भी खुराक लेने के 1 या 2 दिन बाद कुछ महसूस न हो रहा हो तो इसका यह मतलब नहीं है कि टीका काम नहीं कर रहा है। टीका लगाने के बाद आपके प्रतिरक्षा तंत्र का दूसरा भाग जो वायरस से आपको वास्तविक सुरक्षा उपलब्ध कराएगा, वह चुपचाप एंटीबॉडीज बनाने में लग जाता है।

ALSO READ: Covid-19 Vaccines Mixing: वैक्सीन मिक्स करने से एंटीबॉडी पर कैसा पड़ता है असर
 
इसके अलावा एक और परेशान करने वाला दुष्प्रभाव है कि जैसे ही आपका प्रतिरक्षा तंत्र सक्रिय होता है, यह कई बार लिंफ नोड्स (लसिका ग्रंथियों) में, जैसे जो बांह के नीचे होती हैं, उनमें कुछ वक्त के लिए सूजन आ जाती है। महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण से पहले नियमित मैमोग्राम कराने की सलाह दी जाती है ताकि गांठ को गलती से कैंसर न समझा जाए।
 
सभी दुष्प्रभाव नियमित या सामान्य नहीं होते। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों टीके दिए जाने और गहन सुरक्षा निगरानी के बाद कुछ गंभीर जोखिमों की पहचान हुई है। एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा निर्मित टीके लेने के बाद एक मामूली आबादी ने असामान्य प्रकार के रक्त के थक्के जमने की शिकायत की। कुछ देशों ने उन टीकों को बुजुर्ग वयस्कों के लिए सुरक्षित रख लिया था लेकिन नियामक अधिकरणों का कहना है कि इन्हें लगाने का फायदा जोखिमों से कई गुना ज्यादा है।
 
कुछ लोगों को गंभीर एलर्जी भी हो जाती है इसलिए आपसे कोई भी कोविड-19 टीका लेने के बाद 15 मिनट तक केंद्र पर ही रहने के लिए कहा जाता है ताकि किसी भी प्रतिक्रिया का तेजी से इलाज किया जा सके। इसके अलावा अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हृदय में अस्थायी सूजन जो कई प्रकार के संक्रमणों के साथ भी हो सकती है, वह भी एमआरएनए टीकों का दुर्लभ दुष्प्रभाव है। फाइजर और मॉडर्ना के टीके एमआरएनए टीके हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी किसी तरह का जुड़ाव तो अभी नहीं बता सके हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि वे ऐसी कुछ खबरों की निगरानी कर रहे हैं खासकर युवा पुरुषों या युवकों में। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख