ramcharitmanas

WHO ने बताया, किन देशों में मिला ओमिक्रॉन...

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (12:06 IST)
संयुक्त राष्ट्र/ जिनेवा। कोरोनावायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप, उसके डेल्टा स्वरूप से तेजी से आगे निकल रहा है और पूरी दुनिया में इस स्वरूप से संक्रमण के मामले अब ज्यादा सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में आगाह किया है।

ALSO READ: योरप में ओमिक्रॉन का कहर, पिछले हफ्ते सामने आए 70 लाख नए मामले
 
वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के अधिकारी ने चेताया है कि इस बात के साक्ष्य बढ़ रहे हैं कि ओमिक्रॉन प्रतिरक्षा शक्ति से बच निकल सकता है लेकिन अन्य स्वरूपों की तुलना में इससे बीमारी की गंभीरता कम है। डब्ल्यूएचओ में संक्रामक रोग महामारी विज्ञानी एवं कोविड-19 टेक्निकल लीड मारिया वान केरखोव ने मंगलवार को कहा कि कुछ देशों में ओमिक्रॉन को डेल्टा पर हावी होने में समय लग सकता है, क्योंकि यह उन देशों में डेल्टा स्वरूप के प्रसार के स्तर पर निर्भर करेगा।

ALSO READ: ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच, घर पर जांच करने वाले कोरोना किट कितने ज़रूरी?
 
केरखोव ने ऑनलाइन प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान कहा कि ओमिक्रॉन उन सभी देशों में मिला है, जहां जीनोम अनुक्रमण की तकनीक अच्छी है और संभवत: यह दुनिया के सभी देशों में मौजूद है। यह फैलने के लिहाज से बहुत तेजी से डेल्टा से आगे निकल रहा है और इसलिए ओमिक्रॉन हावी होने वाला स्वरूप बन रहा है जिसके मामले सामने आ रहे हैं।

ALSO READ: ओमिक्रॉन के लक्षण: बहती नाक का मतलब सर्दी-ज़ुकाम या कोविड?
 
उन्होंने इस बारे में भी आगाह किया कि डेल्टा स्वरूप की तुलना में भले ही ओमिक्रॉन से बीमारी के कम गंभीर होने को लेकर कुछ जानकारियां हैं, लेकिन यह हल्की बीमारी नहीं है, क्योंकि ओमिक्रॉन के चलते भी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ ही रही है।
 
डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी कोविड-19 साप्ताहिक महामारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 3 से 9 जनवरी वाले सप्ताह में विश्वभर में कोविड के 1.5 करोड़ नए मामले सामने आए, जो उससे पहले के सप्ताह की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक हैं, जब करीब 95 लाख मामले आए थे। पिछले सप्ताह करीब 43,000 मरीजों की मौत के मामले सामने आए थे। 9 जनवरी तक कोविड-19 के 30.40 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके थे और 54 लाख से ज्यादा लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी थी।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

अगला लेख