sawan somwar

Lockdown के बाद किन क्षेत्रों में आएगा उछाल और किसको करना होगा इंतजार

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (21:11 IST)
बेंगलुरु। विशेषज्ञों का मानना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद ऐसे क्षेत्र जो कि काफी कुछ लोगों की सोच और व्यवहार पर निर्भर हैं, उनमें सुधार आने में सबसे ज्यादा वक्त लगेगा, जबकि जिन क्षेत्रों को सरकार ने कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए बंद किया है, उनमें सबसे तेजी से सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि फार्मा, चिकित्सा और स्वास्थ्य उपकरण तथा डिजिटल कंपनियां, उन क्षेत्रों में शामिल हैं, जिनके कारोबार में कोविड-19 महामारी के बाद उछाल देखा गया।

पूर्व दूरसंचार और आईटी सचिव आर. चंद्रशेखर का कहना है कि डिजिटल दुनिया से जुड़ी हुईं और इससे संबंधित सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनियां, जैसे मनोरंजन, कार्यालय प्रणाली और रसद आपूर्ति श्रृंखला, अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
 
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि कुछ हद तक आवश्यक वस्तुओं की मांग में वृद्धि हुई है और इसमें फिर तेजी आएगी।उद्योग के एक अधिकारी ने कहा कि परिवहन, भंडारण, वेयरहाउसिंग जैसे क्षेत्र लॉकडाउन खत्म होने के बाद तेजी से वापसी करेंगे जबकि यात्रा, होटल, विदेश यात्रा और शॉपिंग मॉल जैसे क्षेत्रों में जल्द वापसी की उम्मीद नहीं है।
 
एक कॉर्पोरेट फर्म के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ई-कॉमर्स और होम डिलीवरी में आगे और तेजी देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए होटल और यात्रा क्षेत्र को वापसी में समय लगेगा। लोग बिना जरूरत की यात्रा पसंद नहीं करेंगे। वे होटलों में रुकना पसंद नहीं करेंगे, क्या पता वहां पहले कौन रुका था। पर्यटन को वापसी में लंबा समय लगेगा। उनकी गतिविधियों में नाटकीय रूप से कमी आएगी।

चंद्रशेखर ने बताया, लोग जोखिम लेना नहीं चाहते हैं। जो क्षेत्र मानव व्यवहार के कारण प्रभावित होते हैं, उन्हें ठीक होने में सबसे लंबा समय लगेगा। जिन पर सरकारी आदेशों से अंकुश लगा है, उनमें (लॉकडाउन हटने के बाद) तुरंत उछाल आएगा।

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि देश के स्वास्थ्य और चिकित्सा ढांचे को व्यापक रूप से विकसित करने की जरूरत है, जिसके लिए प्रतिबद्धता और अत्यधिक संसाधनों की जरूरत होगी।(भाषा) 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख