dharma sangrah

दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू से ठहरा जनजीवन, केजरीवाल की प्रतिबंधों का पालन करने की अपील

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (12:00 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सप्ताहांत पर लगाए गए कर्फ्यू के कारण जनजीवन ठहर गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की।
 
वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे कर्फ्यू लगाया गया था जो सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कोरोना के कारण दिल्ली में आज और कल कर्फ्यू है। कृपया इसका पालन करें। हमें साथ मिलकर कोरोना को हराना होगा।

ALSO READ: दिल्ली में 19 हजार 486 Corona के नए केस, 141 लोगों की मौत
 
कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे टीका लगवाने वालों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट इत्यादि जाने वालों और सब्जी तथा फल बेचने वालों के लिए दिल्ली सरकार और पुलिस ने ई-पास जारी किए हैं। सरकार ने कहा है कि रात्रि कर्फ्यू के लिए पहले से जारी पास सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान भी मान्य होगा। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं जैसे डीटीसी और क्लस्टर बस तथा मेट्रो ट्रेन में कमी की गई है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

अगला लेख