biodatamaker
✕

कर्फ्यू में भी नहीं थमी कोरोना की रफ्तार, इंदौर में 4 दिनों से 1600 से ज्यादा नए संक्रमित

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (11:34 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना कर्फ्यू के बाद भी नए संक्रमितों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जिले में पिछले 4 दिनों से कोरोना संक्रमण के लगातार 1600 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएस सैत्या ने बताया कि जिले में 13 अप्रैल को 1611, 14 अप्रैल को 1693, 15 अप्रैल को 1679 नए मामले और 16 अप्रैल को 1656 नए संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। जिले में उपचाररत संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन तेजी से बढ़ते हुए वर्तमान में 10,605 तक जा पहुँची है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के शासकीय और अशासकीय अस्पतालों की कुल बिस्तर क्षमता लगभग दस हजार है। यहां पर 70 फीसदी से ज्यादा कोरोना संक्रमित उपचार करवा रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौर में भी संक्रमितों की बढ़ती संख्या प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
 
डॉ. सैत्या के अनुसार शुक्रवार को 7 संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत होने के बाद मृतकों की 1040 हो गई है। जिले में अब तक 10,36,465 संदेहियों के सेम्पल जांचे गए हैं। इसमें 87,625 संक्रमितों मिले, जिसमें से उपचार के बाद 75,980 लोगों को स्वस्थ करार दिया गया है।
 
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए आज शाम जिले की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाये जाने का निर्णय लिया जा सकता है।
 
जिले के कलेक्टर मनीष सिंह इस आशय के संकेत बातचीत में दे चुके हैं। जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में 600 बिस्तरों का अस्थाई कोवि केयर सेंटर बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि इन बिस्तरों पर केवल आइसोलेशन की सुविधा ही उपलब्ध होगी। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख