dharma sangrah
✕

ब्राजील में वैक्सीन परीक्षण में वॉलेंटियर की मौत, नहीं रुकेगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

Updated: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (08:57 IST)
सीलिया। ब्राजील में चल रहे एस्ट्रेजेनेका और ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के तीसरे चरण के कोरोना वैक्सीन ट्रायल में बुधवार को एक वॉलेंटियर की मौत हो गई। हालांकि कंपनी ने साफ कर दिया कि परीक्षण को रोका नहीं जाएगा।
 
ऑक्सफोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा है कि सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद नैदानिक परीक्षण की सुरक्षा के बारे में चिंता की कोई बात नहीं है।
 
फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पाओलो की मदद से ब्राजील में कोरोना वायरस यह ट्रायल चल रहा है। युनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि जिस वॉलंटिअर की मौत हुई है वह ब्राजील का था। कहा जा रहा है कि 28 साल के वॉलंटिअर को वैक्सीन नहीं दी गई थी। कोविड-19 की जटिलताओं की वजह से उसकी मौत हुई।
 
ब्राजील में कोरोना से 1,55,403 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ब्राजील में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 566 मरीजों की मौत के साथ ही यहां इससे मरनो वालों की संख्या 155403 हो गई। देश में अब तक कुल 52,98,772 टेस्ट किए जा चुके हैं। 
 

कोरोना से मौत के मामले में ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है जबकि संक्रमितों के मामले में अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील तीसरे स्थान पर है। ब्राजील के साओ पाउलो में इसका अत्याधिक प्रभाव है जहां कोरोना के 1073261 मामले सामने आए हैं और 38371 मौतें हुई है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख