dharma sangrah
✕

UP में शिक्षकों का वैक्सीनेशन अनिवार्य, सरकार ने किया ऐलान

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (22:46 IST)
लखनऊ। देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों का भी टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी बीएसए को निर्देश जारी कर दिया है।
ALSO READ: Coronavirus india update : तीसरी लहर दे रही है दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामलों में भी उछाल
निदेशक ने साफ कहा है कि स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षकों और परिजनों का टीकाकरण अनिवार्य है। अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, परिषदीय, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों पर ये आदेश लागू होगा।
ALSO READ: Coronavirus : तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, गृह मंत्रालय के पैनल ने PMO को सौंपी रिपोर्ट
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बीते मार्च महीने से बंद चल रहे स्कूलों को 1 सितंबर से लगभग पूरी तरह से खोल दिया गया है। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को भी स्कूल बुलाया जा रहा है। इससे पहले दो चरणों में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल खोले गए थे।

बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख