dharma sangrah
✕

बिहार में वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा, मोदी-शाह को भी लगा दी वैक्सीन

Updated: मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (10:01 IST)
पटना। बिहार के अरवल में कोरोना वैक्सीनेशन और कोरोना टेस्ट को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां वैक्सीन लेने वाले लोगों में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैक्सीन लेने वालों की लिस्ट में सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा के नाम भी नजर आ रहे हैं।
 
वैक्सीनेशन एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच के नाम पर दर्जनों लोगों का नाम फर्जी तरीके से जोड़कर डाटा एंट्री की गई है। मामले पर बवाल मच गया और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
 
अरवल के कारपी कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर को वैक्सीनेशन पोर्टल पर अपलोड करने के बाद जैसे ही यह जानकारी सामने आई। 2 कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया गया है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे फिसड्डी बिहार का स्वास्थ्य विभाग  भ्रष्टाचार, हेराफेरी, उपकरणों की चोरी, जांच में धांधली और आंकड़ों की जालसाजी के लिए कुख्यात है। अब नीतीश सरकार ने टीकाकरण के आंकड़े बढ़ाने के लिए PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह,सोनिया गांधी और प्रियंका चोपड़ा को भी ट्रिपल डोज़ वैक्सीन लगा दी।
 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख