Hanuman Chalisa
✕

CM योगी के गढ़ में आज पीएम मोदी, गोरखपुर को मिलेगी 9,600 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Updated: मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (08:45 IST)
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में पहुंच रहे हैं। वे गोरखपुर को खाद कारखाना, एम्स आदि 9,600 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
 
गोरखपुर में दशकों से बंद पड़े फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के उर्वरक कारखाने को फिर से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में इसका शिलान्यास किया था। हिंदुस्तान उर्वरक के नाम से करीब 600 एकड़ क्षेत्रफल में बने इस कारखाने को प्रधानमंत्री आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें 12 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया का उत्पादन किया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री 112 एकड़ क्षेत्र में एम्स का भी उद्घाटन करेंगे। 2016 में उन्होंने इसका शिलान्यास किया था, यह एम्स कभी बाढ़ और बीमारी के लिए पहचाने जाने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा की नई रोशनी पैदा करेगा।
 
‘नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी’ पुणे की तर्ज पर आईसीएमआर का एक क्षेत्रीय केन्द्र भी गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इसका भी उद्घाटन करेंगे।
 
इस केंद्र का शिलान्यास 2018 में हुआ था। यह न सिर्फ इंसेफलाइटिस, कालाजार, चिकनगुनिया और डेंगू बल्कि कोविड-19 जैसी महामारी से जुड़े वायरस की भी पहचान करने के साथ-साथ उनके उपचार के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ाने इत्यादि का काम भी करेगा।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख