Hanuman Chalisa

Coronavirus : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन Corona से संक्रमित, बीमारी के मामूली लक्षण

गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (22:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं।बाइडन में कोविड-19 के बेहद मामूली लक्षण हैं। इस दौरान वे व्हाइट हाउस में ही पृथकवास में रहेंगे।उन्‍होंने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी।
 
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
करीन जीन-पियरे के मुताबिक बाइडन में कोविड-19 के बेहद मामूली लक्षण हैं और उन्होंने बीमारी की गंभीरता को कम करने के लिए निर्मित एंटीवायरल दवा पैक्सलोविड लेना शुरू कर दिया है।
 
प्रेस सचिव ने कहा कि बाइडन व्हाइट हाउस में ही पृथकवास में रहेंगे और वहीं से अपने संपूर्ण कर्त्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
 
करीन जीन-पियरे ने बताया कि बाइडन (79) लगातार व्हाइट हाउस के सदस्यों के साथ संपर्क में बने हुए हैं और पूर्वनियोजित अपनी सभी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।
 
गौरतलब है कि बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर कंपनी की कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी।
 
कोरोनावायरस के दिन-प्रतिदिन बदलते हुए स्वरूपों के कारण अमेरिका में करीब ढाई साल के अंतराल के बाद जनजीवन सामान्य करने के प्रयासों के लिए इसे एक नई चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं।(भाषा)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

अगला लेख