dharma sangrah
✕

भारतीय सेना के डॉक्टर और JCO कोरोना वायरस से संक्रमित, दोनों को क्वारंटाइन में भेजा

Updated: रविवार, 29 मार्च 2020 (23:26 IST)
नई दिल्ली। जानलेवा कोराना वायरस के कदम भारतीय सेना में भी पड़ चुके हैं। रविवार को भारतीय सेना के एक डॉक्टर और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कर्नल रैंक के डॉक्टर कोलकाता में कमान अस्पताल में सेवा दें रहे हैं, जबकि जेसीओ देहरादून में सेना के एक बेस में तैनात हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि सेना ने उन सभी लोगों का पता लगा लिया है, जो इन दोनों के संपर्क में आए हैं और उन्हें पृथक कर दिया गया है। माना जाता है कि डॉक्टर और जेसीओ इस महीने के शुरू में राष्ट्रीय राजधानी के पास सेना के एक केंद्र में गए थे।
 
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना के दोनों व्यक्तियों की सेहत अच्छी है। दोनों को क्वारंटाइन में भेजा गया है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जेसीओ भी किससे मिले, इसका पता लगा लिया गया है।
 
कुछ हफ्ते पहले सेना का एक जवान कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। वह लेह में अपने घर छुट्टी पर गया था और अपने पिता की देखभाल कर रहा था, जो ईरान से लौट थे। इसी दौरान वह संक्रमित हो गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि यह जवान संक्रमण से ठीक हो गया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1000 के पार चली गई है और 27 लोगों की मौत हुई है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख