ramcharitmanas
✕

तुर्की में बढ़ा कोरोना का संक्रमण, धूम्रपान पर लगा प्रतिबंध, मास्क अनिवार्य

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (12:05 IST)
अंकारा। तुर्की में कोरोनावायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक इलाकों और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़े स्थानों पर धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तुर्की के गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह प्रतिबंध गुरुवार से ही लागू हो जाएगा।
ALSO READ: कोरोना संकट के बीच Sputnik V वैक्‍सीन के थर्ड फेज के ट्रायल में सामने आया ये प्रभावी असर
इससे पहले एक आदेश में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। लेकिन धूम्रपान करने के दौरान कुछ लोग अपना मास्क उतार देते हैं इसलिए नए आदेश के मुताबिक देश के सभी प्रांतों में भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर रोक लगा दी गई है।
 
मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। इससे पहले तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोका ने बताया कि देश में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर है। तुर्की में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के 2,693 नए मामले सामने आए हैं।
 
तुर्की में 29 अप्रैल के बाद 1 दिन में कोरोना के सर्वाधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख को पार कर गई है जबकि इस महामारी से अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि यूरोप के कई देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख