1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. ट्रंप बोले, देश को जल्द दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हम

ट्रंप का अहम बयान, देश को जल्द दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हम

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह देश को दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं। कोरोना वायरस के कहर के मद्देनजर देश में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी हैं।इस घातक वायरस से देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।
कोरोना वायरस पर एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि मैं अपनी टीम और शीर्ष विशेषज्ञों से इस पर बातचीत कर रहा हूं और हम देश को दोबारा खोलने की योजना को पूरा करने के काफी करीब हैं। उम्मीद है कि ऐसा निर्धारित समय से पहले होगा, जो कि बेहद महत्वपूर्ण है।
 
उन्होंने कहा कि मेरे प्रशासन की योजना और दिशा-निर्देश अमेरिका के लोगों को सामान्य जीवन शुरू करने का आत्मविश्वास देंगे जिनकी उन्हें जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमें चाहिए। हम अपने देश को दोबारा खोलना चाहते हैं, हम फिर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। हमारा देश खुलने वाला है और वह सफलतापूर्वक खुलेगा।
 
अमेरिका में मंगलवार को वायरस से संक्रमित कम से कम 1,334 लोगों की जान गई थी और 24,895 नए मामले सामने आए थे। देश में अभी तक 5.8 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और करीब 23,352 लोगों की इससे जान जा चुकी है। (भाषा)
अगला लेख
Live Updates : Corona lockdown पर पीएम मोदी का देश को संबोधन