dharma sangrah
✕

ट्रंप ने किया कोरोना का बूस्टर डोज लेने का दावा, भीड़ ने उड़ाया मजाक

Updated: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (07:43 IST)
न्यूयॉर्क। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने कोविड-रोधी टीके की बूस्टर खुराक ली है। ट्रंप के इस दावे के बीच डलास में भीड़ ने उनका मजाक उड़ाया।
 
ट्रंप ने रविवार रात को फॉक्स न्यूज के पूर्व प्रस्तोता बिल ओ रिली के साथ सीधे प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान बूस्टर खुराक लेने के संबंध में खुलासा किया।
 
बिल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के मुताबिक, बिल ओ रिली ने कहा कि मैं और राष्ट्रपति दोनों ही अपना टीकाकरण करवा चुके हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति से सवाल किया, 'क्या आपने बूस्टर खुराक ली?' इस पर ट्रंप ने कहा, 'हां। मैंने ये (बूस्टर खुराक) भी ले ली है।
 
 
बहरहाल सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठ रहा है ‍कि जब दुनियाभर के दिग्गज नेता लोगों को वैक्सिनेशन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं तो पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने इस तरह छिपकर बूस्टर डोज क्यों लिया?

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख