1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Omicron threat: Night curfew extended till December 31 in 8 Gujarat cities

Gujarat के 8 शहरों में 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू, इस कारण से जारी रहेगा प्रतिबंध

gujarat
अहमदाबाद। देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। ओमिक्रॉन के मामले भी रफ्तार पकड़ रहे हैं। त्योहारी सीजन में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका के बीच गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 8 बड़े शहरों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
गुजरात के 8 बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इन शहरों में नाइट कर्फ्यू रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। 31 दिसंबर तक प्रतिबंध जारी रहेंगे। एक तरफ ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच त्योहारी सीजन में संक्रमण फैसले का खतरा और बढ़ गया है।
क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए सुरक्षा के तौर पर सरकार ने यह कदम उठाया है। गुजरात में रात को 1 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू था। नवंबर महीने में कोरोना मामलों में कमी और दिवाली, छठ पूजा की वजह से कर्फ्यू में 2 घंटे की राहत दी गई थी। अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में पाबंदियां लगाई गई थीं।
अगला लेख
दिल्ली सरकार मई 2022 तक मुफ्त देगी राशन, केजरीवाल ने किया ऐलान