suvichar

कोरोना वायरस: तिहाड़ जेल में डेढ़ हजार से ज्यादा कैदियों की हुई स्क्रीनिंग

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2020 (11:32 IST)
दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। तिहाड़ जेल की हर जेल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। साथ ही तिहाड़ जेल के अंदर आने वाले नए कैदियों को अन्य कैदियों से तीन दिन तक अलग सेल में रखा जाएगा। हालांकि, अभी तक तिहाड़ जेल में कोरोना से संबंधित कोई मामला नहीं आया है।
 
 
जेल में आने वाले नए कैदियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें तीन दिन तक अन्य कैदियों से अलग रखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि डेढ़ हजार से ज्यादा कैदियों की स्क्रीनिंग हुई है। तीन दिन तक रखने के बाद उन्हें वार्ड में पुराने कैदियों के पास भेज दिया जाता है। विदेशी कैदियों की विशेष जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद भारतीय कैदी विदेशी कैदियों से दूरी बना रहे हैं। हालांकि जेल प्रशासन कैदियों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी कर रहा है।
 
 
तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल का कहना है कि अभी तक किसी भी कैदी में कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं, लेकिन जेल प्रशासन ने एक आइसोलेशन सेल बना दिया है। जेल में आने वाले नए कैदियों की जांच के बाद तीन दिन तक अन्य कैदियों से अलग रखा जा रहा है।
 
विदेशी कैदी भी जेल आ रहे हैं जिनकी जांच करवाने के बाद उन्हें अलग वार्ड में रखा जा रहा है। कैदियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उन्हें संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
 
जेल अधिकारियों का कहना है कि कैदियों को जरूरत महसूस होने पर उन्हें मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जेल में आने वाले सभी कैदियों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

LIVE: नेपाल के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

दुबई में मिले 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- वेलकम टू MP

उत्तराखंड की गोद में बसा अद्भुत श्री सिद्ध नरसिंह मंदिर: जानिए क्यों है खास?

भोपाल में MBBS इंटर्न्स के प्रदर्शन और सड़क जाम पर उठे सवाल, 65 लाख रुपए की सरकारी मदद के बाद भी 1 साल के स्टाइपेंड पर बवाल

राहुल गांधी का भगवंत मान सरकार पर बड़ा आरोप- 'सवाल पूछोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा

अगला लेख