sawan somwar

WHO की चेतावनी, अभी टला नहीं है कोरोना का खतरा, और भी नए वैरिएंट्स आएंगे सामने

Updated: शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (08:51 IST)
देश में कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्‍या भले ही राहत देने वाली हो लेकिन विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की नई चेतावनी ने पूरी दुनिया की धड़कनें तेज कर दी हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की मुख्‍य वैज्ञानिक सौम्‍या स्‍वामीनाथन ने चेतावनी देते हुए कहा है जो लोग ये मानकर बैठे हैं कि कोरोना महामारी अब खत्‍म हो गई है, वह सही नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि दुनिया में अभी कोविड महामारी का अंत नहीं हुआ है और अभी दुनिया में कई और वैरिएंट्स आने बाकी हैं।

ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना के 5000 से ज्यादा नए मामले, 63 की मौत
 
कोरोना संक्रमण को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मिली-जुली तस्वीर देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां एक ओर कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है, वहीं देश के 141 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक है। इतना ही नहीं 39 जिलों में हर दिन संक्रमण बढ़ रहा है। केरल समेत कई जैसे राज्यों के हालात चिंताजनक हैं।

ALSO READ: तेजी से कम हो रहा है कोरोना संक्रमण, 58,077 नए मामले, एक्टिव केस भी 7 लाख से कम
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि 141 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई है, वहीं 160 जिलों में संक्रमण अभी भी 5 से 10 फीसदी के बीच है। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में अभी भी सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के हालात भी चिंताजनक हैं।
 
उन्होंने बताया कि देश में 96 फीसदी वयस्क आबादी को पहली खुराक दी गई है। इनमें से 78 फीसदी आबादी को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष के 69 फीसदी किशोरों को पहली और 14 फीसदी को दोनों खुराक दी जा चुकी है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने एहतियाती खुराक को लेकर लोगों से अपील की है कि जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और जिन्हें पहले से कोई न कोई बीमारी है उन्हें एहतियाती खुराक के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि संक्रमण का जोखिम इस वर्ग के लिए अभी भी बना हुआ है।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SIT जांच रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

भाजपा का बड़ा फैसला: तरुण चुघ बने गुजरात भाजपा के नए प्रभारी

दक्षेश्वर महादेव मंदिर: सावन में क्यों खास है कनखल का यह शिव धाम?

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

अगला लेख