गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. More than 5000 new cases of corona in Maharashtra, 63 died
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (23:54 IST)

महाराष्ट्र में कोरोना के 5000 से ज्यादा नए मामले, 63 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 5000 से ज्यादा नए मामले, 63 की मौत - More than 5000 new cases of corona in Maharashtra, 63 died
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 5455 नए मामले सामने आए जो गुरुवार की अपेक्षा करीब 700 कम है। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 78,35,088 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।
 
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में महामारी के कारण 63 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 143355 पर पहुंच गई है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 14,635 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 76,26,868 हो गई है। 
 
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 60,902 है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को ओमिक्रोन स्वरूप के 76 नए मामले सामने आए।