ramcharitmanas

ये हैं ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण, तुरंत किसी एक्सपर्ट की सलाह लें और खुद को आइसोलेट कर लें

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (10:46 IST)
ओमिक्रॉन के लक्षणों के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स के द्वारा समय-समय पर जानकारी दी जा रही है। कहा जा रहा है कि अगर किसी में ये लक्षण दिखते हैं तो तुरंत किसी एक्सपर्ट की सलाह लें और खुद को आइसोलेट कर लें। कोरोना महामारी की पिछली दोनों लहरों में बुखार, सर्दी-खांसी जैसे आम लक्षण थे। लेकिन ओमिक्रॉन से बुरी तरह प्रभावित यूनाइटेड किंगडम के एक शोधकर्ता ने नए लक्षणों की पहचान की है। ये लक्षण आमतौर पर कोरोनावायरस से संबंधित नहीं हैं।

ALSO READ: क्‍या आपको पता है, ओमिक्रॉन शरीर के किस हिस्से को करेगा टारगेट?
 
ये हैं ओमिक्रॉन के नए लक्षण : किंग्स कॉलेज लंदन में जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार ओमिक्रॉन के 2 नए लक्षण मितली और भूख न लगना हैं। उनके मुताबिक ये लक्षण उन लोगों में भी पाए जा रहे हैं जिन्हें कोविड-19 वैक्सीन लग चुकी है और उन लोगों में भी मिल रहे हैं जिन्हें वैक्सीन का बूस्टर डोज भी लग चुका है।

ALSO READ: देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1000 के पार, कई राज्यों में बढ़ी पाबंदियां
 
प्रोफेसर टिम स्पेक्टर के अनुसार लोगों में मितली, हल्का बुखार, गले में खराश और सिरदर्द जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं, वहीं अमेरिका में रोग नियंत्रण केंद्र के मुताबिक ओमिक्रॉन से जुड़े कुछ सामान्य लक्षण खांसी, थकान, कफ और नाक बहना हैं।
 
ओमिक्रॉन वैरिएंट की शुरुआत 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से हुई थी। उसके बाद से कोविड-19 का यह वैरिएंट दुनिया के 90 से अधिक देशों में फैल गया है। इसने दुनिया के कई प्रमुख देश जैसे अमेरिका और यूके में भी काफी तबाही मचा दी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख