Daily Horoscope
✕

सावधान, देश में फिर कोरोना का खतरा बढ़ा, महाराष्ट्र के 2 जिलों में लगा कर्फ्यू, केरल में हालात बेकाबू

Updated: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (20:33 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का प्रकोप फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। देश के 2 राज्यों महाराष्ट्र और केरल में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अकोला जिले के 2 इलाकों में संक्रमण रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। अकोला SDO श्रीकांत देशपांडे ने बताया कि कर्फ्यू 1 तारीख तक लगाया गया है। इस दौरान रोजमर्रा की जरूरी चीजें 3 बजे तक खुली रहेंगी। अनावश्यक चीजों की दुकानें बंद रहेंगी।
ALSO READ: सावधान! कोरोना महामारी अभी नहीं हारी!
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केरल और महाराष्ट्र में अभी भी कोरोना के 75% सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। केरल में देश के लगभग 38% सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में देश के लगभग 37% सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 6,218 नए कोरोना के मामले सामने आए और 51 मौतें दर्ज की गईं।
ALSO READ: टीकाकरण से ही मिल सकती है कोरोना से विश्वसनीय सुरक्षा
प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 53,409 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को 1 बजे तक 1,17,54,788 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। निर्धारित लक्ष्य के 68% स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई और 62% स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। निर्धारित के 41% से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज दी जा चुकी है।
 
साउथ अफ्रीका के स्ट्रेन के 6 मामले : नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने इस बात की जानकारी दी कि भारत में साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन के 2 और केस की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब तक 6 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। यूके स्ट्रेन के अब तक 187 मामले सामने आए हैं। एक शख्स में ब्राजील वाले स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इससे पहले 16 फरवरी को सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि 4 लोगों में साउथ अफ्रीका स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। उसके बाद 2 और साउथ अफ्रीकन स्ट्रेन सामने आए हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख